Thursday, 26 September 2013

समाजिक सद्भाव

लखीसराय 19 ट्क जलाने के मामला को लेकर  हुए आपसी विद्वेष को समाप्त करने के उददेश्य से शान्ति स्नेह और समाजिक सद्भाव कायम करने के लिए जिला नागरिक परिषद दर्जनों सदस्यों ने जिलाधिकारी से मिला और समाज में एकता और अखण्डता कायम करने के लिए विचार विर्मश किया । साथ ही निर्दोष व्यक्तियों पर किये गए केश पर भी चर्चा किया गया । दोषी को पकडा जाय निर्दोष को नहीं बख्शा जाय । यहां दो जाति-समुदाय के बीच कुछ राजनैतिक पार्टी की ओर से जाति उन्माद फैलाया जा रहा था। जिसे खारिज करते हुए नागरिक परिषद के लोगों ने  सभी जाति धर्म और सम्प्रदाय में एकजुटता रहे इसके लिए संयम वरते रहने की सलाह दिया ।
बाईट- अमरेन्द्र प्रसाद सिंह - जिलाधिकारी   

Friday, 6 September 2013

Lakhisarai Se

Breaking News..06.09.13
 
1..लखीसराय : पीरी बजार थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव के नीरज कुमार सिंह 2 लोडेड पिस्टल के साथ गिरफतार । पुलिस आम्र्स एक्ट का मामला दर्जकर अन्य मामले की तफतीश में जुटी।

2..लखीसराय इंगलिश मुहल्ला के अंकित कुमार कई दिनों से बीमार सदर अस्पाताल में ईलाज के दौरान डाक्टर ने डेंगु का लक्षण पाया ।

हवा में स्कुल

लखीसराय जिला में कुल 7 प्रखण्ड है जिसमें प्राथमिक विधालयों की संख्या.484 है मध्य विधालयों की संख्या.291 है। राज्यकीय विधालय.01, राजकीयकृत माध्यमिक विधालय.01, राजकीयकृत उच्च विधालय.41, स्थापना अनुमति प्राप्त विधालय.07, अंगीभुत महाविधालय 02, स्थापना अनुमति प्राप्त माध्यमिक विधालय. 14, सी0 बी0 एस0 ई0 माध्यमिक .01, सी0बी0एस0ई0 विधालय. 01, जवाहर नवोदय विधालय.1, केन्द्रीय विधालय 1, संस्कृत विधालय.1 है।

कुल विधालयों की संख्या. 775 है

भवनहीन विधालय की संख्या.175 है

भुमिहिन विधालय की संख्या.175 है

सबसे बडी सवाल ये है ण्ण्नवसृजित माध्यमिक विधालयों की संख्या.21 है जो विल्कुल हवा में स्कुल चल रही है।

जिला में बर्ष.2010.2011 को बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त नवसृजित माध्यमिक विधालयों की संख्या.14 है और बर्ष.2011.2012 में अन्य 4 है कुल नवसृजित माध्यमिक विधालयों की संख्या.21 है जो विल्कुल हवा में स्कुल चल रही है। जहां कोई शिक्षक नहीं है। कोई भवन नहीं है। कोई छात्र.छात्रा नहीं है। जिसका कोई ठौर ठिकाना अता पता तक नहीं है। यह जिला के शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के कागजों पर ही शोभा दे रही है। शिक्षा पदाधिकारियों को स्वीकृत नवसृजित विद्यालय का स्थलीय जांच करने तथा एक स्पष्ट प्रतिवेदन डीपीओ को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।